BREAKING NEWS
KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2023, 3:44 pm
BIG NEWS : शहर में दिनदहाड़े 2 तोले की चेन स्नेचिंग की वारदात, पल्सर पर सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, वृद्ध महिला को बनाया शिकार, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। शहर में दिनदहाड़े चैन स्कैचिंग की घटना हुई हैं। जहां एक वृद्ध महिला के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन झपट कर रफूचक्कर हो गए। मामला गीता भवन का है। 
जानकारी अनुसार वृद्ध महिला लीला देवी बाफना से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए और महिला के गले से सोने की चेन झपट कर भाग निकले। महिला कुछ समझ पाती इतने में बाइक सवार मौके से रफूचक्कर हो गए। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और राहगीर की भीड़ जमा हो गई। मामले की खबर तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल एडिशनल एसपी गौतम सिंह एवं शहर कोतवाली थाना प्रभारी राकेश मोदी मय पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों और दुकानदारों से पूछताछ कर वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें सीसीटीवी वीडियो में एक पल्सर बाइक पर दो युवक आए और महिला से चेन झपटकर भाग निकले। मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल पुलिस जांच टीम गठित कर अलग-अलग क्षेत्र में रवाना की। 
एडिशनल एसपी गौतम सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम में गठित कर दी गई है। महिला से कुछ खास जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्तार में होगा। 
पीड़ित लीला देवी बाफना ने बताया कि मैं घर से निकली और स्थानक जैन मंदिर जा रही थी तभी उसी समय मेरे करीब होकर एक मोटरसाइकिल निकली मुझे ऐसा लगा कि मेरे कपड़े बाइक में आ गए हैं और मैं नीचे गिर गई उसके बाद आसपास के लोगों ने मुझे उठाया और बताया कि आपके गले की चेन बाइक सवार ले भागे। मेरे पति का स्वर्गवास हो चुका है और सोने की चेन दो तोले की है जिसकी कीमत 1 लाख रुपए से अधिक है। मंदसौर पुलिस से अनुरोध है कि जल्द चोर को गिरफ्तार करे। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE