BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2023, 6:30 pm
BIG NEWS : ट्रेक्टर ट्राली में तस्करी करते हुए एक तस्कर भावगढ पुलिस की गिरफ्त में, कुल 5 प्लास्टिक के कट्टो से 78 किलो डोडाचुरा सहित राजस्थान का तस्कर हुआ गिरफ्तार, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के मार्ग दर्शन में अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु दिये जा रहे विशेष दिशा निर्देशन के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सौलंकी, एवं एसडीओपी ग्रामीण मंदसौर किर्ती बघेल के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी भावगढ की टीम द्वारा थाना भावगढ क्षेत्र से ट्रेक्टर व ट्राली में से 05 प्लास्टिक के कट्टो में भरा कुल 78 किलोग्राम डोडा चुरा ले जाते हुए एक आरोपी को थाना भावगढ़ पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 सितम्बर 2023 को थाना प्रभारी भावगढ़ की टीम को विश्वसनीय मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु थाना भावगढ़ की टीम रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा योजनानुसार घेराबन्दी पर एक नीले रंग के पावरट्रेक ट्रेक्टर को रोक कर टैक्टर चालक आरोपी कालुराम पिता प्रभुलाल निनामा जाति भील उम्र 27 वर्ष निवासी बोरी थाना पीपलखुट
जिला प्रतापगढ़ को हिरासत में लिया गया व उसके कब्जे के टैक्टर ट्राली को चेक करते उसमें 05 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा कुल 78 किलोग्राम डोडा चुरा मिला। जिसे विधिवत एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए ट्रेक्टर व ट्राली व अवैध डोडाचुरा कुल 78 किलोग्राम जप्तकर थाना वापसी पर आरोपी कालुराम के विरूद्ध अपराध क्र 224/2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।    
उक्त कार्यवाई में थाना प्रभारी  थाना भावगढ  निरीक्षक के. सी. चौहान एवं उनकी टीम सउनि सुरेश कुमार निनामा, प्रआर 553 भुपेन्द्रसिह , प्रआर 680 कुलदीपसिह चौहान, आर 631 अर्जुन सिन्दल, आर 887 कमलेश सुर्यवंशी , आर 919 हेमन्त चौहान , आर 508 अनिल पाटीदार , आर  314 यशवन्तसिह, की विशेष सराहनीय भुमिका रही ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE