BREAKING NEWS
KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2023, 11:00 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले की पंचायत विशनियां और लाडली बहना योजना, पहले सरपंच ने महिला को आवास देने के बहाने बुलाया घर, फिर बंद कमरे में किया ये घिनोना काम, जब पीड़िता ने बताई पुलिस को दर्द की वो दास्तां तो उड़ गए सबके होश, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर     

Share On:-

शामगढ़। आज जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी लाडली बहनों के लिए रात दिन एक कर उनके सम्मान को कायम रखने के लिए प्रतिमाह खाते में निधि पहुंचा रहे हैं। इस लाडली बहना योजना में मकान दिलाने के बहाने झांसा देकर पंचायत सरपंच ने शिवराज की लाडली बहन के साथ बलात्कार किया है। मामाजी के प्रदेश में एक जनप्रतिनिधि ने शिवराज सरकार की छवि धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज लाडली बहनों के लिए प्रतिमाह एक हजार से बड़ा कर 1250 रुपए किया उससे ठीक एक दिन पहले लाडली बहना योजना में मकान दिलाने के नाम पर मंदसौर जिले की विशनियां ग्राम पंचायत सरपंच गोविंद सिंह द्वारा विधवा महिला के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। महिला को बताया गया की लाडली बहना योजना के अंतर्गत उसका मकान आया है कागज ले कर पंचायत आ जाओ। महिला के पंचायत पहुंचने पर फोटोकॉपी के बहाने घर पर बुलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। 
महिला का आरोप है कि नारू सिंह, तूफान सिंह, मनोहर सिंह इन तीनो ने मिलकर गोविंद सिंह के कमरे में धक्का दिया तथा बाहर चले गए। इसके बाद गोविंद सिंह द्वारा विधवा महिला के उसकी इच्छा के विरुद्ध दो बार बलात्कार किया गया। इतना ही नहीं आरोपी गोविंद सिंह द्वारा नार सिंह, तूफान सिंह और मनोहर सिंह के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी जबरदस्ती की गई, जिसकी बात ना मानने पर महिला से गले की माला एवं कान की सोने की बालियां छीन ली। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पालखंडा की रहने वाली महिला गुरुवार को मंदसौर उच्च अधिकारियों के पास पहुंची। उसका आरोप था कि शामगढ़ थाने पर उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। उसके बाद शुक्रवार को शामगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी गोविंद सिंह पर धारा 376 में प्रकरण दर्ज किया और उसके साथी नारू सिंह, तूफान सिंह, मनोहर सिंह निवासी विशनिया और कालू सिंह निवासी पालखंडा पर भी प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
शामगढ़ थाना प्रभारी राकेश चौधरी द्वारा बताया गया कि महिला पंचायत के काम से गई थी उसे कागज ले के घर बुलाया और नशे में सरपंच गोविन्द सिंह ने उक्त महिला के साथ गलत काम किया।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE