BREAKING NEWS
KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<     KHABAR : पौधा आज, सुकून आने वाली पीढ़ियों को,.. <<     KHABAR : खंडवा में हर्षाेल्लास से मनाई हरियाली.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में.. <<     NEWS : जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मंगरोल प्लांट में.. <<     NEWS : तिरंगा फहराया, मरीजों को फल बांटे, लायंस.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर उत्साह और उमंग के.. <<     NEWS : ब्रह्माकुमारीज प्रतापनगर सेवाकेंद्र पर.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में गूंजा देशभक्ति का जयघोष,.. <<     NEWS : आंजना ने कांग्रेस कार्यालय पर किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2023, 11:36 am
NEWS : गणेश चतुर्थी के दिन से लापता हुए युवक का शव जिले के गागरोन के बलिंडा घाट के पास नदी किनारे तैरता मिला, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

झालावाड। शहर से गणेश चतुर्थी के दिन से लापता हुए युवक का शव जिले के गागरोन के बलिंडा घाट के पास नदी किनारे तैरता मिला। मामले की सूचना मिलने के बाद मंडावर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला लेकिन शव पानी में पड़ा रहने से खराब हो चुका था। ऐसे मे मौके पर ही पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही करवा कर शव का अंतिम संस्कार करवाया। 
मामले में जानकारी के अनुसार मृतक युवक श्याम सोनी झालावाड़ शहर का निवासी था। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से भी कमजोर था जो कि गत दिनों अचानक घर से लापता हो गया था। इस मामले में युवक की खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला था। जिसका शव अब शहर से कुछ दूर गागरोन के बलिंडा घाट के पास नदी में मिला है। फिलहाल सारे मामले में पुलिस ने मामले को आत्महत्या का मामला मानते हुए संदिग्ध मृत्यु की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE