जीरन। धार्मिक नगरी के नाम से प्रसिद्ध जीरन नगरी व श्री किलेश्वर महादेव भगवान की नगरी जीरन में लगातार 62 सालों से श्री राम धुन प्रभात फेरी निकाली जाती है जिसमें सुबह 4 बजे से प्रभात फेरी में राम धुन उनके साथ पूरे गांव में हर रोज पूरे नगर भ्रमण में प्रभात फेरी निकलती है जो कि हर वर्ष अलग-अलग मंदिर पर उद्यापन किया जाता है और प्रतिवर्ष 10 मंदिरों से अलग अलग राम धुन प्रभात फेरी निकाली जाती है। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रामधुन प्रभात फेरी कार्यक्रम का उद्यापन वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसने 24 घंटे की रामधुन निरंतर जारी है हजारों भक्तजन वार्षिक उत्सव में श्री राम नाम धुन के साथ भव्य शोभायात्रा निकालते हैं जिसमें पवित्र श्री राम भगवान का झंडा जिस मंदिर राम धुन जा रही है उस मंदिर से जुड़े हुए सभी भक्तजन शोभायात्रा वह प्रभात फेरी में शामिल होते हैं। 62 सालों से लगातार चल रही सुबह 4 बजे प्रभात फेरी अब 63वें वर्ष में प्रवेश हो रही है
प्रभात फेरी के इस कार्यक्रम को महापर्व के भांति मनाते हैं जीरन नगर वासी इस पूरे वर्ष भर जीरन स्थित श्री खेड़ा देवत माता मन्दिर कुम्हारों का मोहल्ला से प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। रामधुन उद्यापन वार्षिक उत्सव भव्य उत्सव एवं धार्मिक कार्यक्रमों में आप सभी धर्म लाभ लेवे व शुभ अवसर प्रदान करें।