BREAKING NEWS
KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<     KHABAR : पौधा आज, सुकून आने वाली पीढ़ियों को,.. <<     KHABAR : खंडवा में हर्षाेल्लास से मनाई हरियाली.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में.. <<     NEWS : जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मंगरोल प्लांट में.. <<     NEWS : तिरंगा फहराया, मरीजों को फल बांटे, लायंस.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर उत्साह और उमंग के.. <<     NEWS : ब्रह्माकुमारीज प्रतापनगर सेवाकेंद्र पर.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में गूंजा देशभक्ति का जयघोष,.. <<     NEWS : आंजना ने कांग्रेस कार्यालय पर किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2023, 5:17 pm
NEWS : श्री गजानन देवों के देव एवं एक नवरत्न है- अंतरराष्ट्रीय संत दिग्विजय राम, नवरत्ना विहार कॉलोनी में गणेशोत्सव की धूम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पूज्य गणेश जी की कोई भी शुभ कार्य करने से पहले पूजा की जाती है क्योंकि वह मंगलम मूर्ति है ऋद्धि-सिद्धि उनके साथ हैं। शिव के गणों के अध्यक्ष होने के कारण इन्हें गणेश और गणाध्यक्ष भी कहा जाता है। उनके शरीर का हर अंग और शस्त्र मानव जीवन को सही ज्ञान देते हैं जिससे वह अपना कल्याण कर सके व श्री गजानंद देवों के देव एवं देवताओं में एक नवरत्न है और यहां तो पूरा ही नवरत्ना परिवार ही गणेश महोत्सव में लगा हुआ है। यह शब्द अंतर्राष्ट्रीय संत श्री दिग्विजय राम जी ने नवरत्ना परिवार की और से आयोजित किए जा रहे गणेश महोत्सव 2023 के दौरान नवरत्ना विहार कॉलोनी में आशीर्वचन के रूप में कहे।
भारतीय सद्भावना मंच के राष्ट्रीय सलाहकार एवं नवरत्ना परिवार के सदस्य सीए अर्जुन मूंदड़ा ने बताया कि नवरत्ना विहार कॉलोनी में आयोजित किए जा रहे गणेश महोत्सव पर संत दिग्विजय राम की पूरन सिंह मेहता के घर पर पदरावनी के साथ पुष्पा मेहता, ऋषभ मेहता, दिनेश मालानी, वैभव मूंदड़ा, अशोक नामधर, मैना मुंदडा, कलावती नामधर ने आरती उतार कर पदरावनी की व तदोपरांत नवरत्ना विहार में दिग्विजय राम जी द्वारा गणपति की महिमा बताने से पूर्व मदन लाल नामधर वीरेंद्र सिंह बावेल चंद्रशेखर शर्मा धर्मेंद्र भिच्चर सुरेश चौधरी महेश बसेर अशोक अजमेरा लोकेश समदानी रमेश मेहता लवीश मूंदड़ा ललित खंडेलवाल कन्हैया लाल चौबीसा राकेश मेहता अरविंद वैष्णव मनोज नायक प्रीतम राय केदार काबरा आदि ने संत श्री दिग्विजय राम जी को उपरना व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।
संत दिग्विजय राम जी ने सभी श्रद्धालु जनों को गणेश की महिमा बताते हुवे बताया कि विघ्नहर्ता गणेशजी के हर अंग का क्या मतलब है।
भगवान गणेश अपने एक हाथ से सभी को आशीर्वाद देते हैं। वह प्रथम पूजनीय हैं और ज्योतिष में इनको केतु का देवता माना जाता है और जो भी संसार के साधन हैं उनके स्वामी श्री गणेशजी हैं। वह हमेशा ज्ञान और सुख व शांति का आशीर्वाद सभी को देते हैं। वह जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं और सभी की मनोकामना पूरी होने का आशीर्वाद भी देते हैं।
श्रद्धालुजन में परिवार जनों के साथ पधारे राजेश लढ़ा राजेश खंडेलवाल विपिन लढ़ा अरविंद सोमानी आलोक चोरासिया विजय प्रह्ललाद नामधर शरद नामधर कमल मेहता रौनक बसेर फतेह सिंह देवपुरा सुनील जागेटिया कैलाश मूंदड़ा भेरू लाल बारेठ सत्यनारायण शर्मा इत्यादि ने भी संत श्री को उपरना औड़ा कर अभिनंदन किया । दिनेश मालानी वैभव मूंदड़ा शेखर शर्मा महेश बसेर ने संत श्री को नवरत्ना महोत्सव का स्मृति चिन्ह एवं सेवा भेट की। तत्पश्चात सपना बसेर रितु चौधरी सुनीता भिच्चर सुमन गुप्ता सुमन शर्मा मैना मूंदड़ा मीना मेहता ने बताया कि संत दिग्विजय राम जी के कर कमलों से गणपति जी की आरती की गई व काफ़ी संख्या में उपलब्ध श्रद्धालुजनो ने आरती में भाग लिया। 56 तरह की मिठाइयां व 56 तरह के ही नमकीन फ्रूट्स का भोग लगाया गया। आयोजन संचालन एवं धन्यवाद सीए डॉ अर्जुन मूंदड़ा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE