BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2023, 7:37 pm
BIG NEWS : 451 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित लोडिंग टैम्पो व स्विफ्ट कार जब्त, नीमच के रतनगढ़ के आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, सीआईडी-सीबी की सूचना पर डीएसटी और बेंगू थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाई, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सीआईडी-सीबी की सूचना पर डीएसटी व बेंगू थाना पुलिस ने शनिवार को बेंगू थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए 451 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित लोडिंग टैम्पो व एस्कॉर्ट करने वाली स्विफ्ट कार को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है |
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम मे सीआईडी सीबी में पदस्थापित महावीर सिंह हैडकानि को सूचना मिली कि बेंगू क्षेत्र में एक लोडिंग टैम्पो में अवैध डोडा चूरा परिवहन किया जा रहा है। उक्त सूचना पर डीएसटी व बेंगू थाना पुलिस को जानकारी दे विधिनूसार अग्रिम कार्यवाही करने हेतु आदेश दिये। जिसपर टीम डीएसटी व बेंगू थाना पुलिस ने बलवंत नगर तिराहे पर मुताबिक़ सुचना के अनुसार नाकाबंदी की | नाकाबंदी के दौरान एक लोडिंग टेंपो आता हुआ दिखाई दिया साथ ही संयुक्त टीम द्वारा गौर किया तो एक संदिग्ध स्विफ़्ट कार भी उक्त टेंपो को एस्कोर्ट करती नज़र आयी। जिस पर उक्त पुलिस जाप्ते ने दोनों वाहनों को रुकवाने का प्रयास किया | पुलिस टीम को देख दोनो वाहन चालकों ने भागने का प्रयास किया जिनमें से लोडिंग टैम्पो को तो चालक सहित पुलिस ने घेरा देकर के पकड़ लिया, लेकिन कार चालक चकमा देकर रिवर्स कर भाग गया जिसका लगभग बीस किमी डीएसटी टीम द्वारा पीछा कर कार को पीछे से टक्कर मार के रफ़्तार को कम करवा के पकड़ा जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे। लोडिंग टेंपो व कार में कोई अवैधानिक वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने के कारण पुलिस थाना बेगू की टीम ने नियमानुसार तलाशी ली तो टैम्पो के अंदर 22 कट्टों में भरा हुआ डोडा चूरा मिला। पुलिस ने चालक से डोडा चूरा को अपने कब्जे में रख परिवहन करने सम्बंधित अनुज्ञा पत्र/ लाइसेंस के बारे में पूछा तो किसी भी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना बताया। जिसपर पुलिस टीम ने अवैध डोडा चूरा का नियमानुसार वजन किया तो कुल वजन 451 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने अवैध डोडा चूरा व लोडिंग टैम्पो व स्विफ्ट कार को जब्त कर टैम्पो चालक भीलवाड़ा के बडलीयास निवासी देवेंद्र पुत्र सत्यनारायण दमामी व एस्कॉर्ट करने वाले चालक मध्यप्रदेश के नीमच जिले के रतनगढ़ निवासी मनोहर दास पुत्र भगवान दास बैरागी व उसके साथी श्रवण सिंह पुत्र भवानी सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों का पुर्व का अपराधिक रिकार्ड मँगवाया गया है। 
पुलिस थाना बेगू पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। 
थाना टीम- अनुपम मिश्रा आरपीएस प्रोबेशनर थानाधिकारी बेंगू, हमेरलाल उनि, कानि मुखराम, श्रीभान, हरिश्चंद्र व कांस्टेबल चालक हंसराज।
डीएसटी टीम- प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक, कांस्टेबल चन्द्रकरण सिंह, राजदीप सिंह, राधेश्याम, दुर्गाराम व दिनेश।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE