मनासा। खेतों में खड़ी और कटी पड़ी फसलों पर जाते हुए बे मौसम बारिश कहर ढा रही है। मनासा विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश खेतों मे सोयाबीन की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
दरअसल शनिवार देर शाम 4 बजे से शुरू हुई तेज बारिश के कारण देवरी खवासा, बड़कुवा सहित अन्य क्षेत्र में खेतो में कटी पड़ी सोयाबीन की फसल पानी में तैर गई।खेतों में कटाई के लिए तैयार सोयाबीन की फसलों पर बारिश ने पानी फेर दिया। जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। पूर्व में बरसात कम होने के कारण किसानों की खेतो में फसल सही से नही हो पाई थी वहीं बची कूची सोयाबीन फसल पानी में तैर गई जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।