कुकडेश्वर। नगर के खेड़ापति गणेश मंदिर हनुमंतिया रोड स्थित पर गणेश चतुर्थी से दस दिवस गणेश उत्सव के तहत श्री खेड़ापति गणेश सेवा समिति के तत्वाधान में नित्य महाआरती एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, सुंदरकांड आदि का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में श्री राधाअष्टमी के पावन पर्व पर नगर पत्रकार संघ व विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, समाजसेवी जनों द्वारा मुख्य अतिथि के बतौर पहुंचकर महाआरती में भाग लिया। श्री गजानन मंदिर पर गणेश उत्सव के तहत दस दिवसीय आयोजन के विसर्जन अवसर पर महाआरती के पश्चात महाप्रसादी भंडारे का आयोजन अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर को 4.30 बजे से रखा गया है।
उक्त जानकारी श्री खेड़ापति गणेश सेवा समिति के सदस्य ब्रजेश माली ने दी। नगर की जनता से श्री खेड़ापति गणेश के दर्शनों एवं महाआरती व भंडारे का लाभ लेने का अनुरोध किया।