झालावाड़। कालीसिंध बाँध क्षेत्र में एक युवक अपने पिता क़े साथ नाव में बैठकर मछली पकड़ने गया था। तभी युवक का पैर फिसला और वह गहरे पानी जा गिरा। ज्यादा गहरा पानी होने से युवक पानी में डूब गया। पानी इतना गहरा था की युवक नीटू कंजर जो गाँव जरेल का निवासी था उसका कोई पता नहीं लग पाया। मौके पर सुचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम व सदर थाना पुलिस पंहुची। युवक नीटू की तलाश की गई। लेकिन नीटू का सुराग नहीं मिला। बीती रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला।