मंदसौर। कोरोना काल के बाद इस वर्ष पूरे मंदसौर शहर में गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह चौराहे, गली मोहल्लों में गणेश स्थापना की गई है और विशेष साज सज्जा के साथ गणपति बप्पा को भोग लगाएं जा रहे हैं। इस वर्ष लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। गणपति स्थापना समितियां द्वारा रोजाना कई कार्यक्रम किया जा रहे हैं और भगवान की प्रसादी के रूप में अलग-अलग तरह की मिठाइयां बांटी जा रही है। मंदसौर के स्टेशन रोड स्थित गणपति बप्पा को देखने के लिए और दर्शन करने के लिए सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और पुरुष बच्चे पहुंच रहे हैं जहां पर लंबी कतारें देखने को मिली।
गणपति समिति सदस्य जयदीप ने बताया कि लगातार हमारे द्वारा 11 वर्षों से गणपति स्थापना की जा रही है। 2 वर्ष बीच में कोविड के कारण छूट गए थे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणपति बप्पा के तीन रूपों के दर्शन कर सकते हैं। तीन रूपों में एक बर्फ की गुफा बनाई गई है जिसमे होकर दर्शनार्थी जाते है और दर्शन करते है। दूसरे रूप में गणेश जी, शिव जी की भक्ति कर रहे हैं और लाल बाग के राजा के रूप में दर्शाए गए हैं और तीसरे रूप में गणपति बप्पा धरती के ऊपर बैठे हैं और धरती पुरी घूम रही है जो कि यहां का आकर्षण केंद्र बना हुआ है।