दूदरसी । आज 24 सितंबर को श्री तेजाजी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातः 10 बजे तेजाजी महाराज के मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ तेजाजी महाराज की पूजा अर्चना के साथ हुआ जो गांव की प्रमुख गलियों चौराहों से गुजरी। इस शोभायात्रा का गांव में मेघवाल समाज, मीणा समाज, धनगर समाज, पाटीदार समाज, ठाकुर समाज, गोस्वामी समाज सहित सभी ग्रामवासियों ने श्री तेजाजी महाराज के नारियल अगरबत्ती और मिठाई का भोग लगाकर आशिर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात शोभायात्रा पुनः तेजाजी महाराज के मंदिर पर आकर श्री तेजाजी की आरती पश्चात संपन्न हुई।
इस अवसर पर सभी श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरित की गई। यह जिक्र अनिवार्य है कि आज रात्रि में श्री तेजाजी महाराज के मंदिर पर रात्रि जागरण का आयोजन किया गया है और रात 12 बजे महाआरती के पश्चात खीर का भोग श्री तेजाजी महाराज को लगाया जाएगा और वहां सभी उपस्थित भक्तजनों को खीर की प्रसाद वितरित की जाएगी।