BREAKING NEWS
KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<     KHABAR : पौधा आज, सुकून आने वाली पीढ़ियों को,.. <<     KHABAR : खंडवा में हर्षाेल्लास से मनाई हरियाली.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में.. <<     NEWS : जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मंगरोल प्लांट में.. <<     NEWS : तिरंगा फहराया, मरीजों को फल बांटे, लायंस.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर उत्साह और उमंग के.. <<     NEWS : ब्रह्माकुमारीज प्रतापनगर सेवाकेंद्र पर.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में गूंजा देशभक्ति का जयघोष,.. <<     NEWS : आंजना ने कांग्रेस कार्यालय पर किया.. <<     NEWS : शौर्य, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के उल्लास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2023, 2:06 pm
KHABAR : देशभर में गणेश महोत्सव की धूम, चंद्रयान में स्थापित भगवान श्री गणेश को देखने उमड़े श्रद्धालु, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। देशभर में गणेश महोत्सव की धूम है, घर घर में भगवान श्री गणेश विविध मुद्राओं में विराजे है। लेकिन मध्यप्रदेश के कटनी में भगवान श्री गणेश चंद्रयान में विराजे है जो लोगो के आकर्षण के केंद्र बने हुए है,जिसको देखने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। 


दुबे कॉलोनी में आयोजन समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस साल भी भगवाने श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की गई है लेकिन इसबार भगवान श्री गणेश को अलग ही अंदाज में दिखाया गया है यानि चंद्रयान में श्री गणेश को स्थापित किया गया है, पंडाल में चांद और सितारे भी नजर आ रहे है जिसके बीच चंद्रयान नजर आ रहा है और चंद्रयान में भगवान श्री गणेश दिखाई दे रहे है। 


समिति सदस्य वरुण एवं कार्तिक चौदहा ने आयोजन पर जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा प्रतिदिन की तरह आरती का आयोजन किया गया है। जिसमे सैकड़ो श्रद्धालुओ से भरे पंडाल में भक्तिमय वातावरण बना रहा, जिसके बाद सभी को प्रसाद वितरण भी किया गया। 


बता दें कि जिलेभर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं को गणेश विसर्जन के दिन विधि विधान पूर्वक विसर्जन किया जाएगा जिसको लेकर प्रशासन की तैयारी भी की जाती है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE