नीमच। अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज ने अंबेडकर सर्कल पर चक्का जाम कर दिया है। समाज के लोग धरने पर बैठ गए हैं। पिछले दिनों गांव उपरेड़ा के रोहित की लाश सरवानिया महाराज के ट्रेचिंग ग्राउंड में क्षत-विक्षत हालत में मिली थी। जिसको लेकर परिजनों का कहना हैं कि रोहित की हत्या की गई हैं। इसी को लेकर विरोध में शोरुम चौराहा पर अंबेडकर सर्कल पर मालवीय बलाई समाज के लोगों ने चक्काजाम कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है। समाजजन द्वारा हत्यारों को फांसी की सजा की देने की मांग की जा रही है।