चित्तौड़गढ़। धर्मनारायण, लोक देवता वीर तेजाजी के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में जाट समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा कलेक्ट्री स्थित मोनू आप्टिकल के सामने भव्य पुष्प वर्षा कर जयकारों के साथ स्वागत, अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश नाहटा, मोनू सोनी, अमन गौड़, विपूल सिंह राणावत, राजवीर कसेरा, कुलदीप पारीक, अर्जुन जोशी, अजय गौड़, मयंक पांड्या, अविनाश शर्मा, देवकिशन जाट, रौनक सोनी, विकास गंगवाल, राहुल सोनी, यश गौड़, अंकित वैष्णव, अमन, तुषार सोनी, सचिव गौतम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।