BREAKING NEWS
KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<     KHABAR : पौधा आज, सुकून आने वाली पीढ़ियों को,.. <<     KHABAR : खंडवा में हर्षाेल्लास से मनाई हरियाली.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में.. <<     NEWS : जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मंगरोल प्लांट में.. <<     NEWS : तिरंगा फहराया, मरीजों को फल बांटे, लायंस.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर उत्साह और उमंग के.. <<     NEWS : ब्रह्माकुमारीज प्रतापनगर सेवाकेंद्र पर.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में गूंजा देशभक्ति का जयघोष,.. <<     NEWS : आंजना ने कांग्रेस कार्यालय पर किया.. <<     NEWS : शौर्य, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के उल्लास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2023, 4:47 pm
KHABAR : राष्ट्रीय परशुराम सेना जिला नीमच की बैठक संपन्न, जीरन तहसील कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, समाजहित कई प्रस्तावों पर बनी सहमति, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय परशुराम सेवा जिला नीमच की जिला इकाई की बैठक 24 सितंबर 2023 रविवार को किलेश्वर महादेव मंदिर नीमच पर आयोजित की गई। इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारी ने अपने विचार व्यक्त किये तथा आगामी योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया। 
बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष कपिल शुक्ला ने समाज हित में प्रमुख चार प्रस्ताव को रखा जिन्हें सर्व समिति से पास किया गया। प्रस्ताव में प्रमुखता से शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार आदि विषयों पर अंतिम निर्णय किया गया एवं आगामी कार्य योजना हेतु प्रस्तावित किया गया और संगठन का विस्तार करते हुए जीरन तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें जीरन तहसील प्रभारी कुंदन शर्मा को जिला मंत्री पद पर नियुक्त किया गया जीरन तहसील अध्यक्ष वचन पालीवाल को जिला युवा संगठन समिति में लिया गया और जीरन तहसील अध्यक्ष पर संजय शर्मा को नियुक्त किया गया। 
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक राकेश भारद्वाज ने समाज में शिक्षा से वंचित लोगों के लिए कार्य योजना पर अपने विचार व्यक्त किए और ऐसे लोगों को शिक्षा दिलाने के लिए पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करने ऐसे लोगों की सूची चिन्हित करने और संगठन और समाज को संगठित करने के लिए दिसा निर्देश दिए गए संगठन के संरक्षक राजेंद्र पहलवान ने अन्य क्षेत्र में समाज की संगठन की एकता को उदाहरण स्वरूप बताते हुए यहां संगठन के विस्तार एवं आज की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संगठन के संभाग कोषाध्यक्ष परशराम शर्मा मालखेड़ा द्वारा संकल्पित होकर समाज और संगठन को मजबूती प्रदान करने के विषय पर अपनी बात रखी। संगठन के सभी पदाधिकारी ने भी समाज हित में अपने-अपने विचार व्यक्त किये। समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष रूप से कार्य योजना बनाने पर निर्णय किया गया।  
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष कपिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद व्यास, जिला विधिक सलाहकार कुंदन तिवारी, जीरन तहसील प्रभारी कुंदन  शर्मा, जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य महेश नागदा कानाखेड़ा, जिला मंत्री रविंद्र  पालीवाल, जिला प्रवक्ता दशरथ शर्मा शास्त्री, जीरन तहसील अध्यक्ष संजय शर्मा,  नगर सचिव दीपक नागदा आदि कई संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE