BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राकेश गुर्जर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : गुना के उमरी जंगल में तेंदुए का शिकार,.. <<     KHABAR : श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारों से.. <<     नुक्कड़ नाटक से समझाए नशे के दुष्परिणाम,.. <<     BIG NEWS : पॉक्सो मामलों में नीमच पुलिस की बड़ी.. <<     स्कूली छात्राओं से भरी बस पेड़ से टकराई, चालक.. <<     KHABAR : 97वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2023, 11:38 am
BIG NEWS : नीमच जिले का रतनगढ़-जावदा रोड और नारदा के पास की पुलिया, जब तस्कर ने लगाया वैन्यू कार में टॉप गैर तो बजी थाने के फोन की घंटी, जैसे ही बढ़ा आगे तो मिली खाकी की घेराबंदी, फिर अधिकारियों ने ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में भरा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद विमलेश उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ बी.एस. गोरे एंव उनकी टीम उप निरीक्षक भगवतसिंह तंवर द्वारा एक सफेद रंग की बिना नम्बर की वेन्यु कार से 02 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल वजनी 42 किलोग्राम मय कार के किमती 12,84,000 रूपये के जप्त कर 02 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.09.2023 को पुलिस थाना रतनगढ पर जरिये मुखबीर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के परिवहन करने के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना पर पुलिस थाना रतनगढ की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए रतनगढ-जावदा रोड नारदा के पास पुलिया के पास पहुचकर नाकाबन्दी की गई, नाकाबन्दी के दौरान देहपुर तरफ से एक बिना नम्बर कि सफेद रंग कि कार आती दिखाई दी जिसे घेराबन्दी कर रोका तथा वेन्यु कार के चालक से नाम पता पूछने पर कार चालक ने अपना नाम प्रभुलाल पिता सोराम कुमावत उम्र 30 साल निवासी ग्राम देहपुर थाना रतनगढ तथा चालक सीट के पास वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हेमराज पिता छीतरमल गुर्जर उम्र 25 साल निवासी देहपुर थाना रतनगढ का होना बताया गया। उक्त वेन्यु कार की तलाशी लेते कार की डिक्की में छीपाकर ले जाये जा रहे 02 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में कुल 42 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा छिलका भरा हुआ मिला, जिसे जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाकर मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपीयों के विरुद्व थाना रतनगढ पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया जाकर आरोपीयों से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लाने ले जाने के स्रोतो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक बी.एस. गोरे एंव उनकी टीम उप निरीक्षक भगवतसिंह तंवर, आरक्षक संदीप जाट, आरक्षक मोहनप्रकाश, आरक्षक कृष्णा धाकड, आरक्षक संजयसिंह चौहान, आरक्षक तेजकरण जोशी, आरक्षक राहुलसिंह शक्तावत, आरक्षक सुरेश धनगर का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE