BREAKING NEWS
KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<     KHABAR : वरिष्ठ नागरिकों के उल्लेखनीय योगदान को.. <<     KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2023, 6:13 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का भानपुरा-झालवाड़ रोड और लग्जरी कार, जब तस्कर ने लगाया गाड़ी में टॉप गैर तो थाने पहुंची सूचना, फिर जैसे ही एक्शन में आई खाकी तो हत्थे चढ़ा आरोपी, वाहन की तलाशी में निकला बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र के भैसोदा मंडी चौकी पुलिस ने एक लग्जरी कार से 2 लाख रुपए की कीमत का 1 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा बरामद किया है। मौके से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया है।

भैसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार से अवैध डोडा चूरा की तस्करी कर पंजाब की तरफ ले जाने वाले हैं, मौके पर नाकाबंदी की जाए तो आरोपी गिरफ्त में आ सकता है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भानपुरा झालावाड़ रोड पर नाकाबंदी करते हुए मुखबिर के द्वारा बताई गई होंडा सीआरवी कार (एलडी 4सी एसी 0887) को रोककर चालक को हिरासत में लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक के पांच कट्टों में भरा 101 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने कार चालक इच्छाराम पिता प्रीतमराम बाजीगर पंजाबी उम्र 40 साल निवासी कोतवाली नाभा थाना जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए डोडाचूरा कीमत दो लख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध डोडाचूरा को चिपलाना निवासी बलराम पाटीदार से लेकर आया था और पंजाब ले जा रहा था मामले में पुलिस ने डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले बलराम को भी आरोपी बनाते एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE