BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2023, 7:45 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का सीतामऊ-सुरखेड़ी रोड़ और आयशर ट्रक, जैसे बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब घेराबंदी कर ली वाहन की तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए गेंहू की आड़ में इतनी भरी मात्रा में क्या ले जा रहा था आरोपी, पढ़े पीडी बैरागी की खबर      

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन/भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु एवं ऐसे व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। दिनांक 26 सितम्बर 2023 को मूखबिर सूचना पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर 
गौतम सौलंकी के नेतृत्व मे एसडीओपी सीतामऊ निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीतामऊ निरीक्षक आर सी दांगी के द्वारा थाना सीतामऊ पर पदस्थ उनि रामलाल दडिंग को पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत किया गया तथा कार्यवाही करते हुऐ गठित टीम द्वारा आरोपी कालीम पिता सलीम खाँन सिंधी मुसलमान उम्र 29 साल निवासी बाड़ीदा मांझी थाना बदनावर जिला धार व वाहिद उर्फ बबलु पिता एहमद नुर उम्र 31 साल निवासी लदुना के कब्जे वाले ट्रक क्रमांक एमपी 14 एचसी 0774 मे गेहूँ की बोरीयो के नीचे छिपाकर रखा कुल 375 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा को जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गठीत टीम के द्वारा आज मूखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुऐ सीतामऊ सुरखेड़ी रोड़ से कालीम पिता सलीम खाँन सिंधी मुसलमान उम्र 29 साल निवासी बाड़ौदा मांझी थाना बदनावर जिला धार व वाहिद उर्फ बबलु पिता एहमद नुर उम्र 31 साल निवासी लदुना के कब्जे वाले एमपी 14 एचसी 0774 मे गेहूँ की बोरीयो के नीचे छिपाकर रखा कुल 20 प्लास्टिक के काले रंग के कट्टो मे भरा 375 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया व आरोपीगण व वाहन स्वामी सादान पिता सलीम खाँन निवासी लदुना के विरुद्ध अपराध क्रमांक 633/23 धारा 8/15, 25 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है व आरोपीयो से डोडाचुरा के अन्य स्त्रोतो के संबंध में पुछताछ जारी है।

जप्त मशरुका-
375 किलोग्राम डोडाचुरा किमती 750000 रुपये। एक आयशर वाहन किमती 14 लाख रुपये। 506 बोरी गेहूँ किमती 7,65,000 रुपये।

उक्त कार्यवाई में निरीक्षक आर सी दांगी, उनि रामलाल दडिंग, प्रआर 81 सुमित यादव प्रआर 633 शम्भुलाल यादव, आरक्षक 464 रणजीत सिंह, आरक्षक 310 विक्रमसिंह, आरक्षक 702 विजय सिंह, आरक्षक 17 नरेन्द्र सिंह, आरक्षक 118 प्रेम रावत, सैनिक 1003 नरेन्द्र सिंह सैनिक 22 कचरूलाल का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE