BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2023, 2:12 pm
BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन और अर्टिका कार, जैसे ही जलिया चेकपोस्ट पर पुलिस ने रुकवाया वाहन, फिर जब ली युवक के बेग की तलाशी तो हुआ ये बड़ा चौंका देने वाला खुलासा, जानिए नीमच का आरोपी जिग्नेश आखिर ऐसा क्या ले जा रहा था, पढ़े खबर     

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान-मध्यप्रदेश की सीमा पर लगे पुलिस चेकपोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस व एनसीबी जोधपुर ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गुजरात के जुनागढ़ निवासी जिग्नेश कोठिया से कार में 30 लाख रूपये नगद ले जाते हुए जब्त किए है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर मध्यप्रदेश-राजस्थान बोर्डर पर अवैध गतिविधियों पर निगरानी हेतु एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनी प्रसाद के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पुनि के सुपरविजन में एएसआई सुरज कुमार मय जाब्ता कानिस्टेबल रणजीत, रामचन्द्र व सुमित द्वारा जलिया चैक पोस्ट पर मध्यप्रदेश की तरफ से आने वाले वाहनो की चैकिंग हेतु एनसीबी जोधपुर के साथ संयुक्त नाकाबन्दी की जा रही थी।
नाकाबन्दी के दौरान नीमच एमपी की तरफ से एक मारूती सुजुकी अर्टिका कार आई, जिसमे एक व्यक्ति बैठा था, जिसे एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता द्वारा रूकवाया। कार की नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार की बिच वाली सीट पर एक प्लास्टिक का थैला पड़ा हुआ मिला। जिसके बारे मे पुछने पर कार चालक जिग्नेशभाई कोठिया ने अपना थैला होना बताया व थैले मे पैसे होना बताया। थैले को पुलिस ने कब्जे में लेकर थैले को खोलकर देखा तो उसके अन्दर 500, 200, 100, 50 रूपये के नोट होकर काफी रूपये होना पाये गये। उक्त रूपयों के बारे मे कार चालक गुजरात के वडल, पुलिस थाना तालुका जिला जुनागढ़ हाल मध्यप्रदेश के मकान नंबर 50 ए, उदय विहार मउ रोड़ नीमच निवासी 36 वर्षीय कोठिया जिग्नेशभाई पुत्र प्रवीणभाई पटेल से पुछने पर उन्होनें कोई संन्तोषप्रद जवाब नही दिया। जिस पर उक्त व्यक्ति द्वारा इतनी मात्रा मे रूपये अपने कब्जे मे रखना संदिग्ध होने से रूपयों से भरे थैले में रखे नोटो की गिनती की गई तो कुल 30,00,000 रूपये (30 लाख) भारतीय मुद्रा होना पाये गये। कोठिया जिग्नेशभाई को डिटेन कर संदिग्ध 30 लाख रुपयों को जब्त किया गया। मामले में अग्रिम अनुसधांन जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE