BREAKING NEWS
KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राकेश गुर्जर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : गुना के उमरी जंगल में तेंदुए का शिकार,.. <<     KHABAR : श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारों से.. <<     नुक्कड़ नाटक से समझाए नशे के दुष्परिणाम,.. <<     BIG NEWS : पॉक्सो मामलों में नीमच पुलिस की बड़ी.. <<     स्कूली छात्राओं से भरी बस पेड़ से टकराई, चालक.. <<     KHABAR : 97वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को मिली बड़ी.. <<     BIG NEWS : थांदला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जिले में झमाझम बारिश, भाटखेड़ा फंटे.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय.. <<     BIG NEWS : 10 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा, रात के.. <<     शहडोल पहुंचे बिलासपुर डीआरएम, अमृत भारत.. <<     मुलठान में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ फूटा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 5:06 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले में मासूम के साथ दरिंदगी, चॉकलेट दिलाने के बहाने रिश्तेदार ने 4 साल की बालिका के साथ किया गन्दा काम, आरोपी चढ़ा खाकी के हत्थे, पढ़े पीडी बैरागी की खबर      

Share On:-

मंदसौर। जिले के शामगढ़ थाना अंतर्गत चंदवासा चौकी क्षेत्र के गांव 4 साल 10 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी कोई दूसरा नहीं, ब्लकि रिश्तेदार ही है। दरिंदगी का शिकार हुई बच्ची का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार शामगढ थाना की चंदवासा चौकी क्षेत्र के गांव में पीड़ित बच्ची के घर दूर का 27 साल का रिश्तेदार शेरसिंह पिता भोपाल सिंह सौंधिया राजपूत निवासी नाहरगढ़ और उसका 30 वर्षीय साथी सुखदेव सिंतबर की शाम को आए थे। आरोपी शेर सिंह की नजर शुरू से ही बच्ची पर थी। वह रात में भी बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने ले जाने वाला था, लेकिन बच्ची की मां ने मना कर दिया।
रविवार सुबह 11 बजे बच्ची के पिता मेहमानों के लिए सब्जी बना रहे थे। आरोपी का साथी सुखदेव भी घर पर ही था। बच्ची घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलाने का कहकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी। बच्ची की मां ने उसे आसपास काफी ढूंढा लेकिन वह नहीं कही नहीं मिली। इसके बाद रिश्तेदार शेर सिंह पर शक हुआ क्योंकि वह भी गायब था। शक गहरा हुआ तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची और आरोपी की तलाश शुरू की। दोपहर 3 बजे एक सुनसान जगह पर आरोपी बच्ची के साथ दिखा, लेकिन पुलिस को देख वह मौके से फरार हो गया। 
घायल अवस्था में मिली बच्ची की हालत देखकर मां को समझ आ गया कि बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है। परिजनों ने आरोपी रिश्तेदार की शिकायत थाने में कराई। रविवार रात बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल बच्ची को आईसीयू में रखा गया है। बच्ची की हालत ठीक है। वहीं आरोपी शेर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शामगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, रेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE