BREAKING NEWS
KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राकेश गुर्जर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : गुना के उमरी जंगल में तेंदुए का शिकार,.. <<     KHABAR : श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारों से.. <<     नुक्कड़ नाटक से समझाए नशे के दुष्परिणाम,.. <<     BIG NEWS : पॉक्सो मामलों में नीमच पुलिस की बड़ी.. <<     स्कूली छात्राओं से भरी बस पेड़ से टकराई, चालक.. <<     KHABAR : 97वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को मिली बड़ी.. <<     BIG NEWS : थांदला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जिले में झमाझम बारिश, भाटखेड़ा फंटे.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय.. <<     BIG NEWS : 10 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा, रात के.. <<     शहडोल पहुंचे बिलासपुर डीआरएम, अमृत भारत.. <<     मुलठान में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ फूटा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2023, 6:02 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का हांसपुर और चोरी की नियत, जब घर में घुसे आरोपी तो दे दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, फिर थाना पुलिस का ऐसा रवैया..., पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिन्दे की खबर

Share On:-

नीमच। मनासा के हांसपुर में चोरी के इरादे से घर में घुसकर दीपा कुशवाह और उनके परिवारजनों पर धावा कर मारपीट करने वाली डीपी गैंग के खिलाफ आज कार्रवाई की मांग को लेकर नीमच पुलिस अधीक्षक को पीड़ितों ने आवेदन दिया। दीपा,गुणबाला, विजय और मदनलाल ने आवेदन में कहा है कि 26 सितंबर को रात 11 बजे करीब कमलेश पिता देवकिशन, मनोहर, मनीष, घनश्याम, बगदीराम और उसके साथी हमारी किराना और सीमेंट की दुकान पर चोरी करने की नियत से आए थे। उनकी आवाज सुनकर दीपा कुशवाह जब घर से बाहर निकली तो आरोपियों ने सरिए और डंडों से बुरी तरह मारपीट की। बीच बचाव करने आए मदनलाल, गुणबाला और विजय को भी लाठी डंडों से मारा। जिसकी वजह से हम लोगों के हाथों में फैक्चर हो गया उंगली टूट गई और सिर मैं गंभीर चोट आई। विजय मौके पर ही बेहोश हो गया। आरोपी दीपा और गुणबाला के गले में पहना मंगलसूत्र लेकर ट्रैक्टर से भाग निकले। आवेदन में कहा गया है कि अब आरोपी हमारे परिवार पर रिपोर्ट वापस लेने हेतु दबाव बना कर धमकी दे रहे हैं। आरोपी आदतन अपराधी है।इनके विरुद्ध पूर्व में भी चोरी और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। पीड़ित परिवार ने आज एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया से मिलकर आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग कर सुरक्षा के लिए गुहार लगाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE