BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2023, 4:19 pm
BIG NEWS : जिले का नीमच-मनासा मार्ग का अल्हेड़ फंटा और काली अँधेरी रात, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब नाकाबंदी के दौरान ली मांगीलाल की तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए ऐसा क्या ले जा रहा था आरोपी, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा शिवकुमार यादव के नेतृत्व में थाना मनासा टीम द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करते 1 किलो 410 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 02 अक्टूबर 2023 की दरम्यानी रात्री में थाना मनासा पर पदस्थ उनि भोपालसिंह सिसोदिया थाना मनासा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अल्हेड़ फंटा मनासा नीमच रोड से अवैध मादक पदार्थ अफीम लेकर जाने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए अल्हेड़ फंटा मनासा नीमच रोड पर नाकाबंदी कर आरोपी मांगीलाल पिता नाथु चंदेल बंजारा उम्र 38 साल निवासी खेडा बांगरेड को रोककर तलाशी लेते उसके पास से अवैध मादक पदार्थ अफीम 1 किलो 410 ग्राम होना पायी गयी। जिसे जप्त कर धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार मामला विवेचना में लिया गया है तथा आरोपी से मादक पदार्थ के स्त्रोत के संबंध में पुछताछ जारी है।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा एस के यादव एवं टीम के एसआई भोपालसिंह, आर धर्मेन्द्रसिंह, आर विवेक धनगर, आर तेजसिंह, आर अनिल धाकड व सेनिक घनश्याम का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE