BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 11:56 am
BIG NEWS : सुबह का वक्त और महाराष्ट्र पासिंग आयशर ट्रक, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आया विभाग, फिर जब की घेराबंदी तो ड्राईवर ने उठाया ये बड़ा कदम, बेरिकेट्स तोड़ते हुए आरोपियों ने फेंका मिर्च पाउडर, पढ़े नरेंद्र चौहान की खबर   

Share On:-

देवास। फॉरेस्ट विभाग बागली को आज सुबह 6 बजे सूचना मिली कि आयशर क्रमांक एमएच 18 बीजी 4146 जो की बागली से सागवान भरकर आ रही है सुचना पर फॉरेस्ट विभाग बागली ने अपनी टीम के साथ पीछा किया व चापडा चौकी पर सूचना दी। सूचना मिलने पर बागली में भी घेराबंदी करने की कोशिश की लेकिन आरोपी बेरिकेट तोड़ते हुए वहां से गाड़ी भगा ले गया। जिसकी सूचना हाटपीपल्या थाने पर दी गई। वहां से भी घेराबंदी करने की कोशिश की लेकिन ड्राईवर यहां से भी गाड़ी भगा निकला। इसी दौरान नेवरी पुलिस चौकी पर सूचना मिलने पर चोटी पर मोजूद सैनिक रमेश चौहान बेज नंबर 146 ने बेरिकेट लगाकर घेराबंदी करने की कोशिश की लेकिन सागवान से भरी आयशर बेरिकेट तोड़ते हुए निकल गई। जिसका होमगार्ड सैनिक रमेश चौहान ओर फॉरेस्ट टीम ने लगातार पीछे किया। इस दौरान आईसर के ऊपर फायर भी किया। फारेस्ट टीम और सैनिक रमेश चौहान के पिछा करने के दौरान आयशर चालक ने नेवरी पेट्रोल पंप के पास मिर्ची पाउडर फेंका जिससे कि सैनिक अपनी बाइक से नीचे गिर गया व उनके दाहिने हाथ में चोट आई। सूचना नेवरी फाटा चौकी पर दी गई लेकिन ड्राईवर तेज़ गति से वाहन चलाते हुए भी बेरिकेट तोड़ते हुए सोनकच्छ की तरफ निकल गया। आखिरकार गंधर्वपूरी फाटे पर घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया गया। डिप्टी रेंजर नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आयशर गाड़ी में करीब 250 से 300 के लगभग सागवान की सिलिंया भरी हुई है। वाहन सहित दो आरोपी को गिरफ्तार किया है और पूछताछ की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE