BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 8:03 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की गांधीसागर पुलिस और वाहन चैकिंग अभियान, जब खाकी ने रोकी स्पेलण्डर, फिर जैसे ही ली युवक की तलाशी तो उड़ गए अधिकारियो के होश, जानिए इतनी बड़ी मात्रा में क्या ले जा रहा था आरोपी, पढ़े खबर    

Share On:-

मंदसौर। अनुराग सुजानियापुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थानों को नशे का व्यापार करने वाले तस्करो के नेटवर्क को ध्वस्त करने व उन पर निरंतर कार्यवाही जारी रखने हेतु समय-समय पर निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में कार्यवाही करते हुए एसडीओपी गरोठ राजाराम धाकड के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी गांधीसागर उनि गौरव लाड के कुशल निर्देशन में सउनि गेन्दालाल पलासिया व टीम द्वारा सतर्कता व सजगता से वाहन चेकिंग के दौरान बडी सफलता मिली हैं और एक तस्कर को किया गिरफ्तार किया हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03 अक्टूबर 23 को सउनि गेन्दालाल पलालिया व हमराह फोर्स के वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटर सायकिल का पीछा कर बमुश्किल से रोका तथा उक्त संदिग्ध मोटर सायकिल को रोककर उसके चालक का नाम व पता पूछते उसने अपना नाम शब्बीर पिता गफ्फुर अजमेरी उम्र 45 साल निवासी बागलिया थाना हथुनिया जिला प्रतापगढ (राज) का होना बताया। जिसके तनपोष की तलाश लेते उसके कुर्ते की जेब से कुल अवैध मादक पदार्थ कुल 521 ग्राम स्मेक मिली जिसे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए मय विधितव जप्त किया गया जाकर आरोपी शब्बीर अजमेरी के विरूद्ध अप क्र 94/23 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। बाद सप्लायर गोपाल पिता मोहन जाट निवासी रलायता थाना वायडी नगर को भी हिरासत मे लिया गया। 
जप्तशुदा मश्रुका- कुल 521 ग्राम स्मैक किमती 50,00,000 रूपये तथा एक बिना नम्बर की काले व नीले रंग की सुपर स्पेलंडर मोटर सायकल किमती 50,000 रूपये। 
उक्त कार्यवाही में उनि गौरव लाड थाना प्रभारी गांधीसागर, सउनि गेन्दालाल पलासिया, आर 708 जतिन, आर 918 राहुल गरासिया, आर 842 मंगलेश पाटीदार, आऱ 900 हेमन्त, आऱ 143 गोविन्द, आर चालक 798 गिरिराज दांगी का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE