नीमच जिले में एक कार ने चार लोगों को कुचल दिया। घटना बुधवार देर रात रामनगर के पास तीखी रुंडी की है। दो लोगों की मौत हो गई, दो गंभीर घायल हैं। कार चालक फरार है। परिजनों ने गांव के सरपंच पर आरोप लगाए हैं। जीरन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे में पट्टू बाई (40) की मौके पर मौत हो गई, जबकि करणनाथ (24) ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। रोडू नाथ (60) और पवन बाई (53) गंभीर घायल हैं। रात में घायलों के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए। हालत बिगड़ने पर रोडू नाथ को राजस्थान के उदयपुर रेफर किया गया।
नीमच एसपी अमित तोलानी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से चर्चा की। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही सरपंच सुखलाल नाथ ने इस वारदात को अंजाम दिया। उसने अपनी गाड़ी से पहले टक्कर मारी, फिर उन पर गाड़ी चला दी।