सिंगोली। अवैध मादक पदार्थों की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिंगोली पुलिस को डेढ़ किलो अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
गुरुवार दोपहर सिंगोली पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक अमित शाह तोलानी के निर्देश पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन तथा पुलिस थाना प्रभारी बीएल भाभर के नेतृत्व में सिंगोली पुलिस टीम द्वारा आरोपी लीलाशंकर पिता मांगीलाल धाकड़ उम्र 47 साल निवासी बरड़ावदा थाना सिंगोली के कब्जे वाली लाल रंग की हीरो कंपनी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक राज 06 एनएस 1077 के काले रंग के बैग में पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में भरी डेढ़ किलो अवैध अफीम कीमत डेढ़ लाख रुपए की मय मोटर साईकिल जब्ती में लेकर आरोपी को धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
बताया जाता है कि सिंगोली पुलिस थाने पर तैनात उप निरी के पी सिंह को मुखबिर सूचना मिलने पर घटनास्थल नीमच-सिंगोली रोड रघुनाथपुर फंटा पर नाकाबंदी करते आरोपी लीला शंकर पिता मांगीलाल धाकड़ को गिरफ्तार किया गया। मामले में फिलहाल प्रकरण आरोपी से जप्त अफीम की खपत एवं स्रोतों के संबंध में पूछताछ की जा रही है
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बीएल भाबर व उनकी पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।