मनासा। गुरुवार की शाम 4 बजे करीब कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव धाउखेड़ी में अज्ञात कारणों के चलते 35 वर्षीय व्यक्ति भगतराम पिता बंशीलाल गुर्जर ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कुकडेश्वर थाना पुलिस मौका स्थल पहुंची व मर्ग कायम कर मृतक व्यक्ति के शव को फंदे से उतारा और मनासा शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गुरुवार शाम 6 बजे कुकडेश्वर पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। वहीं कुकडेश्वर पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।