रतलाम। जिले के जावरा की कृषि उपज मंडी से बड़ी वारदात की घटना सामने आ रही हैं। जावरा की अरनिया पीथा स्थित कृषि उपज मंडी में दिन दहाड़े सोयाबीन व्यापारी राकेश जैन की दुकान से 10 लाख रुपए चोरी होने की जानकारी सामने आ रही हैं। मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र का हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हैं। नीलामी कार्य बंद होने के बाद जैसे ही व्यापारी दूकान पर पहुंचा तो घटना की जानकारी लगी। व्यापारी ने सीसीटीवी फुटेज चेक करना चाहा तो लाइट बंद मिली। आगे की जाँच जारी हैं।