नीमच। शहर के फव्वारा चौक पर एक महिला के साथ चैन स्नेचिंग की घटना सामने आई हैं। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया हैं। महिला बस स्टैंड से अपने घर जा रही थी तभी फव्वारा चौक से आगे बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू इंदिरा नगर निवासी क्रिस्टीना खोखर जो कि जमुनिया कला विद्यालय में शिक्षिका हैं। विद्यालय से बस में बैठकर नीमच बस स्टैंड उत्तरी। उसके बाद ऑटो में बैठने के लिए फव्वारा चौक के रास्ते कोर्ट गेट के सामने ऑटो स्टैंड पहुंची। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आए महिला के गले से 12 ग्राम की सोने की चैन झपट कर फरार हो गए। महिला ने इसकी लिखित शिकायत केंट थाने में की हैं। महिला ने बताया कि बाइक चलाने वाले बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था और उसने सफ़ेद शर्ट पहन रखा था।