सरवानिया महाराज। नगर के जावी चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को बीती रात में अज्ञात चोरों ने तोड़कर केश लें गए। चोरी की ये बड़ी घटना शहर के मुख्य मार्ग पर हुई। यह एटीएम नीमच-सिंगोली रोड पर जावी चौराहे पर स्थित है और यहां अक्सर पुलिस चौकी की पेट्रोलिंग पार्टी डेरा डाले हुए रहती हैं। सरवानिया महाराज पुलिस की लचर कानून व्यवस्था और मुल पुलिसिंग से दुर रहने के कारण क्षेत्र में बड़ी चोरियां अब आम बात हो गई है। धामनिया जावद में आठ लाख की चोरी का आज तक पर्दा फाश नहीं हुआ तथा रोहित मालवीय की रहस्यमय मौत के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची और एक और बड़ा घटना क्रम एटीएम चोरी का सामने आगया है। आखिर पुलिस कर क्या रही है शहर के सब लोग हैरत में हैं। फिलहाल पुलिस मोके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। देखना होगा कि इस बार भी खाकी के लंबे हाथ अज्ञात लोगों की गिरेबान तक पहुंचेंगे की नहीं।