BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2023, 11:19 am
BIG NEWS : आचार संहिता से पहले सक्रिय हुआ आबकारी विभाग, अवैध शराब को लेकर एक दर्जन ठिकानों पर छापामार कार्रवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। आदर्श आचार संहिता से पहले आबकारी विभाग अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक दर्जन स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान गांधी नगर क्षेत्र में अवैध शराब भट्टियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को हिरासत में लिया। यहां शराब निर्माताओं ने शराब को बनाने के बाद इसकी खेप को जमीन में दबा रखा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने 172 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब और 1650 किलो लहान बरामद की है। इसमें महुआ लहान की सहायता से देशी शराब बनाई जाती है। इसी के साथ बरखेड़ा पठानी से अलग-अलग कार्रवाई में लगभग 447 क्वार्टर देशी विदेशी शराब बरामद की गई है।


भेल टाउनशिप के बरखेड़ा पठानी समेत आसपास क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। इसकी सूचना कई दिनों से विभाग के अधिकारियों को मिल रही थी। शनिवार देर रात हुई कार्रवाई के दौरान अमले ने अजय केवट से 42 क्वार्टर, साहिल शिंदे से 56 क्वार्टर और सूपक चटर्जी से 15 क्वार्टर बरामद कर तीनों आरोपितों पर प्रकरण दर्ज किए गए। इसी तरह दूसरी टीम ने बरखेड़ा पठानी स्थित एनडब्ल्यूई सेक्टर के मकान नंबर 473 पर दबिश डालकर यहां से बड़ी मात्रा में शराब की खेप पकड़ी। अमले के मुताबिक आरोपी नेमा राव के खिलाफ लगातार शराब बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान मौके से 50 क्वार्टर मसाला, 212 पाव देशी प्लेन, 72 क्वार्टर गोवा सहित कुल 60.12 बल्क लीटर शराब बरामद की गई है।


आचार संहिता के मद्देनजर शहर में आबकारी विभाग अवैध शराब निर्माण, विक्रय और परिवहन करने वालों पर निगरानी कर रहा है। शनिवार रात एक दर्जन स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की गई है। यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE