BREAKING NEWS
BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<     KHABAR : नगरपालिका के प्रस्ताव के बाद भी मुस्लिम.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : मोबाइल की दुकान में छिपा रखा था नशे का.. <<     KHABAR : माटी से गढ़े गणपति, पर्यावरण संरक्षण का.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल.. <<     KHABAR : ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, सेवा सहकारी.. <<     BIG REPORT : सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में अब अपराधियों की बढ़ेगी.. <<     KHABAR : आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत एमपी पहुंचे,.. <<     KHABAR : खलटाका पुलिस ने ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2023, 5:56 pm
BIG NEWS : गर्लफ्रेंड की ख्वाहिश और युवक का ये कदम, जब न्यायालय में पदस्थ महिला कर्मचारी के साथ की ये वारदात तो उड़े खाकी के होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। न्यायालय में पदस्थ महिला कर्मचारी की स्कूटी (स्कूटर) चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड (युवती) को देने के मामले में गिरफ्तार न्यायालयीन कर्मचारी आरोपित दीपश शर्मा को जावरा शहर पुलिस ने गुरुवार को पुनरू न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की। न्यायालय ने उसे छह अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस उससे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि 23 सितंबर को न्यायालय में पदस्थ एक महिला कर्मी का वाहन कोई चुराकर ले गया था। पुलिस ने जांच के दौरान न्यायालय परिसर क्षेत्र व आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक युवती उक्त स्कूटर ले जाती कैद हुई थी। पुलिस ने जांच कर उक्त युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके दोस्त जावरा कोर्ट में न्यायाधीश का वाहन चलाने वाले दीपक शर्मा ने वाहन गिफ्ट में दिया है। पुलिस ने दीपक शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपित से पूछताछ जारी
पूछताछ में दीपक ने बताया कि उसकी गर्लफेंड झाबुआ की रहने वाली है और रतलाम में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसे स्कूटर की जरूरत थी, उसने चुराकर उसे जावरा बुलाकर दे दिया था। युवती व दीपक को बुधवार को न्यायालय में पेश किया था, जहां से युवती को जेल भेज दिया था और दीपक को पांच अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे। दीपक से न्यायालय परिसर जावरा व आसपास के क्षेत्रों से पिछले दिनों चोरी गई तीन-चार बाइकों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE