BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: दतिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान,देश के.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में.. <<     KHABAR : गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का समरसता.. <<     बड़वानी में छात्रों का हल्ला बोल, ई-लर्निंग.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सीतामऊ पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में 66वें स्थापना.. <<     KHABAR : शहडोल पहुंचे डीआरएम राकेश रंजन, अमृत भारत.. <<     BIG NEWS : मालवा की मंदसौर पुलिस और रात का अंधेरा, जब.. <<     BIG NEWS : फसल बर्बाद, क्लेम गायब, नीमच में हजारों.. <<     दतिया उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार ने किए बाबा.. <<     NEWS : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला.. <<     NEWS : पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से गांव-गांव पहुंचेंगे अफसर, मौके.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2023, 8:06 pm
BIG NEWS : दलौदा पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 05 आरोपीयों को गौवंश की तस्करी करते पकडा, बदमाशों के कब्जे से 76 गौवंश एवं 240 लीटर अवैध शराब जप्त सहित 04 ट्रक जप्त, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। दलोदा थाना पुलिस ने गौवंश तस्करी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज करते हुए 5 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 36 गोवंश और 180 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। दलोदा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बीती रात ट्रक क्रमांक आरजे 14 जीके 1301 की तलाशी के दौरान ट्रक में अवैध तरीके से भरे 13 गोवंश और 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की। मौके से पुलिस ने डिगाल तहसील बोलासर जिला डीडवाना राजस्थान निवासी चेनाराम पिता मानाराम जाट (42) और नरेंद्र पिता श्रवण राम जाट (26) को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियमित प्रकरण दर्ज किया गया है इसी तरह दूसरे मामले में महू नीमच हाईवे रोड तहसील कार्यालय के सामने से ट्रक क्रमांक आरजे 23 जिए 5289 से 11 गोवंश और 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। मामले में हिरम पिता मोहन राम जाट उम्र 37 वर्ष निवासी जायसवाल थाना यशवंतगढ तहसील लाडनू जिला डीडवाना राजस्थान और पप्पू राम पिता डूंगाराम उम्र 45 वर्ष निवासी जैसल थाना जसवंतगढ़ तहसील लाडनू जिला डीडवाना राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
वहीं तीसरे मामले में 12 गोवंश और 60 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए मौके से रमेश चंद्र पिता जयप्रकाश जाट उम्र 44 साल निवासी इंजन वाली ढाणी जेतपुरा जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गोवंच अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE