BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2023, 12:26 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और महिंद्रा की थार, जब एमपी के इस जिले से रवाना हुए ये तीन लोग तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही घेराबंदी कर ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या ले जा रहे थे बदमाश, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार एक राइफल व मैग्जीन सहित तीन जिन्दा कारतुस व घटना मे प्रयुक्त महिन्द्रा जीप थार को जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर अवैध हथियारों की धरपकड़ के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनी प्रसाद के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पु.नि. द्वारा एएसआई सूरज कुमार व जाप्ता कानि. रामचन्द्र, सुभाष व शकंरलाल द्वारा जलिया चौक पोस्ट पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से एक महिन्द्रा जीप थार को संदिग्ध होने पर चैक करने हेतु नाकाबन्दी बेरियर जीप थार के आगे लगाकर रोका। 

थार जीप व उसमे बैठे तीन व्यक्तियों के नाम पते पूछकर नियमानुसार तलाशी ली गई तो मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के राणापुर पुलिस थाना राणापुर निवासी 30 वर्षीय निकुल प्रसाद नायक पुत्र रमेशचन्द नायक द्वारा पहनी गई पेन्ट की दाहिनी जेब के अन्दर एक जिन्दा कारतुस मिला, खड़ू बड़ी पुलिस थाना झाबूआ निवासी 27 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र शकंरसिंह टांक राजपूत के दांए हाथ में एक बन्दूक मय मैग्जीन जो 315 बोर राईफल की तरह दिखने वाली मिली एंव उसकी पेन्ट की दाहिनी जेब के अन्दर एक जिन्दा कारतुस मिला तथा खड़ू बड़ी पुलिस थाना झाबूआ निवासी 23 वर्षीय हेमेन्द्र सिंह पुत्र दिनेश सिंह टांक राजपूत की पेन्ट की दाहिनी जेब के अन्दर एक जिन्दा कारतुस मिला।

तीनो आरोपियों के कब्जे में मिले उक्त अवैध हथियार एक बन्दूक (राईफल), मैग्जीन, तीन जिन्दा कारतुस व घटना मे प्रयुक्त महिन्द्रा जीप थार को फर्द जप्त कर तीनों आरोपियों निकुल प्रसाद नायक, विक्रम सिंह राजपूत व हेमेन्द्र सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से विस्तृत अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE