देवास। जिले के कन्नौद, खातेगांव, कांटाफोड़, लोहारदा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों और लूट की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर किया।लगातार हो रही चोरियों व लूट की वारदातों के चलते क्षेत्र के लोगों में भय का वातावरण हो गया था। एसपी संपत उपाध्याय ने एएसपी ग्रामीण आकाश भूरिया को वारदातों को रोकथाम तथा अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ज्योति उमठ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी, थाना प्रभारी खातेगाव विक्रांत झांझोट और कन्नौद-खातेगांव थाने की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई प्रारंभ की गई।कन्नौद के पास टाकलीखेड़ा स्टोन क्रेशर के पीछे वारदात के लिए पहुंचे बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। उसकी निशानदेही पर चोरी-लूट गैंग के 5 अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है।उनके कब्जे से 12 बोर की एक बंदूक, एक पिस्टल, एक 12 बोर का कटटा सहित एक दर्जन से अधिक हथियार, जिनमें तलवार और चाकू हैं बरामद किए गए हैं।