इंदौर। शहर के बाणगंगा इलाके में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जान देने के पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा है। उसने मां से माफी मांगते हुए लिखा है कि मैं तुम्हारे जैसी स्ट्राँग नहीं हूं। मौत के बाद युवती ने अपने ऑर्गन डोनेट करने की बात लिखी है।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक तनु (19) पुत्री रामलाल निवासी सुगंधा नगर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। रात में उसे परिवार के लोगों ने देखा। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। पुलिस के मुताबिक उसने एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें तनु ने अपनी मर्जी से जान देने की बात कही है।
ऑर्गन डोनेट करने की बात लिखी-
मां मुझे माफ कर देना अब यह जिल्लत की जिंदगी नही जी सकती हूं। आपने पूरी लाइफ स्ट्रगल किया है। मुझ में आपके जैसी हिम्मत नहीं है। आपने पूरी लाइफ स्ट्रगल किया है, वैसा मैं नहीं कर पाउंगी। माफ कर देना। आपकी आखिरी उम्मीद भी साथ छोड़ रही है। मां आई लव यू सो मच। ज्यादा दिन रोना भी मत। प्लीज हमेशा खुश रहना। जो भी कर रही हूं अपनी मर्जी से कर रही हूं। आगे का भविष्य दिख नहीं रहा है। हर तरफ से निराशा ही दिखती है। मेरी बॉडी के ऑर्गन डोनेट कर देना। आई एम सॉरी मां। आई लव यू...।
कॉलेज स्टूडेंट थी तनु-
तनु के परिवार में उसकी एक बड़ी बहन ओर एक भाई है। मां हास्पिटल में जॉब करती है। पिता ठेकेदारी करते हैं। भाई भी एक कंपनी में जॉब करता है। तनु कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक अभी मामले में जांच जारी है।