नीमच। आचार संहिता के पालन में नीमच पुलिस की बडी कार्यवाही करते हुए अर्न्तराज्यीय चैक पोस्ट नयागॉव पर चैकिंग के दौरान 48 किलो चांदी जप्त की हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता के पालन में दिनांक 11 अक्टूबर 2023 की शाम अर्न्तराज्यीय चैकपोस्ट नयागाँव जिला नीमच राजस्थान बार्डर पर चौकी नयागाँव पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ़ राजस्थान से नीमच मप्र की ओर कार आई-20 एमपी 44 सीबी 2243 से लाई जा रही 48 किलो चांदी के जेवरात राधेश्याम पिता कालुराम सोनी उम्र 72 साल निवासी चुडीगली नीमच के कब्जे से जप्त किए गए है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही जारी है।