नीमच। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ व तस्करी में पुर्युक्त मोटरसाइकिल क्रं. एमपी 14 सी 1020 को जब्त किया गया है। दोनों तस्करों के विरूद्ध डीकेन चौकी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10.10.23 को रात्रि 22.00 बजे करीब सउनि अर्पिता बोहरा द्वारा मय फोर्स के चौकी डीकेन के सामने अवैध मादक पदार्थ एवं अवेध शराब की धरपकड हेतु नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी कस्बा डिकेन की तरफ से आ रही बजाज मोटर सायकल क्रमांक एमपी 14 सी 1020 को रोका मोटर सायकल चालक से उसका नाम पता पुछते उसने अपना नाम रमेश उर्फ राजेश पिता रतनदास बेरागी उम्र 38 साल निवासी वार्ड नम्बर 14 नई आबादी रूघनाथपुरा रतनगढ का रहने वाला बताया तथा पीछे बेठे व्यक्ति से उसका नाम पता पुछते उसने अपना नाम पंकज पिता जगदीश तिवारी उम्र 53 साल निवासी डिकेन का रहने वाला बताया दोनों के संयुक्त कब्जे वाले लालरंग के थेले को चेक करते 01 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया जाने से जप्त कर आरोपीगणो के विरूदध थाना रतनगढ पर अपराध क्रमांक 198 / 23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पजीबध कर विवेचना मे लिया गया है प्रकरण मे जप्तशुदा गांजा के संबंध मे आरोपीगणों से पूछताछ की जा रही है व आरोपीगणो को न्यायालय पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड लिया जायेगा ।
जप्त मश्रुका-
- अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 200 ग्राम किमती 12000 रूपये
- बजाज मोटर सायकल क्रमांक एमपी 14 सी 1020 किमती 7000 रूपये
कार्रवाई में यह-
उक्त कार्रवाई में पुलिस चौकी डीकेन थाना रतनगढ का सराहनीय योगदान रहा।