नीमच। शहर के बघाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बामन बर्डी में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ गटक लिया। जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। हालत बिगड़ता देख परिजन आनन-फानन में नीमच जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उसकी गंभीर हालत बनी हुई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे राजस्थान के उदयपुर रेफर किया। युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। नीमच जिला चिकित्सालय आज गुरुवार को मृतक के शव का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राजाराम उर्फ छोटू पिता रामचंद्र जाति सुधार उम्र 42 वर्ष निवासी बामन बर्डी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसकी हालत गंभीर होने से जिला चिकित्सालय से उदयपुर रेफर किया गया था। जहां पहुंचने से पहले ही उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया है। बघाना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।