BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: दतिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान,देश के.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में.. <<     KHABAR : गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का समरसता.. <<     बड़वानी में छात्रों का हल्ला बोल, ई-लर्निंग.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सीतामऊ पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में 66वें स्थापना.. <<     KHABAR : शहडोल पहुंचे डीआरएम राकेश रंजन, अमृत भारत.. <<     BIG NEWS : मालवा की मंदसौर पुलिस और रात का अंधेरा, जब.. <<     BIG NEWS : फसल बर्बाद, क्लेम गायब, नीमच में हजारों.. <<     दतिया उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार ने किए बाबा.. <<     NEWS : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला.. <<     NEWS : पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से गांव-गांव पहुंचेंगे अफसर, मौके.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2023, 8:03 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की भानपुरा थाना पुलिस और जमाई की हत्या का आरोप, जब फरार हुई सास तो उड़ी खाकी की नींद, फिर जैसे ही लगी भनक तो एक्शन में आए अधिकारी, अब सलाखों के पीछे रहेगी कैलाशी बाई, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस ने जमाई की हत्या कर फरार हुई कए 05 हजार रुपये की इनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार है। भानपुरा पुलिस उक्त आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। वहीं पुलिस ने एक 14 साल की बालिका को भी दस्तयाब किया है जो भाई से झगड़ा होने के बाद घर से निकल गई थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19.07.2022 को ग्राम कोटडी टैंक से नाहरसिंह पिता मांगीलाल मीणा द्वारा जंगल में नर कंकाल मिलने की सूचना दी, जिस पर कार्यवाही करते मर्ग क्र.44/2022 धारा174 जा.फौ.पंजीबद्द किया। मर्ग जांच पर से अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान सूरजमल पिता किशनलाल भील उम्र 33 साल निवासी बडोदिया थाना गांधीसागर के रुप में हुई। जांच में सामने आया कि कैलाशी बाई पति बापूलाल भील, भंवरलाल पिता चतरजी भील, सांवरा पिता पीरु भील सभी निवासीयान थगी थाना भानपुरा के द्वारा आपस में एकमत होकर षडयन्त्रपुर्वक मृतक सूरजमल की हत्या कर देने एवं सबूत मिटानें की गरज से मृतक के शरीर को जंगल की घनी झाडीयों में फेंक दिया था जिस पर से थाना भानपुरा पर आरोपियों के विरुध अपराध धारा 302,201,120बी,34 भादवि का कायम किया। प्रकरण मंे मृतक सुरजमल की पत्नी लाड बाई को उसकी मां कैलाशी बाई रूपयों के बदले कहीं दूसरी जगह नातरा देना चाहती थी, लेकिन इसमे सुरजमल राजी नहीं था। इसी कारण कैलाशी बाई ने आरोपियों के साथ मिलकर षडयंत्र कर सरूजमल की हत्या कर शव को जंगल में फिकवा दिया था।

प्रकरण मे आरोपी भंवरलाल पिता चतरा भील निवासी थगी को दिनांक 04.08.2022 को गिरफ्तार किया गया था तथा प्रकरण मे शामिल केलाशीबाई , सांवरा घटना दिनांक से ही फरार थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तार पर  5000 रुपये के इनाम की उद्घोषणा जारी की गई थी ।  भानपुरा पुलिस द्वारा आरोपिया केलाशीबाई पति बापुलाल भील उम्र 50 साल निवासी थगी थाना भानपुरा को गिरफ्तार किया गया ।

नाम स्थाई वारंटी - 
कैलाशी बाई पति बापुलाल उर्फ रामलाल भील उम्र 50 साल नि. थगी थाना भानपुरा जिला मंदसौर
--
20 घंटे में किया बालिका को दस्तयाब-
वहीं भानपुरा पुलिस ने एक बालिका को भी दस्तयाब किया है जो भाई से झगड़ा होने के बाद घर से निकली थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10-10-2023 को भेसोदामंडी निवासी 14 वर्षीय बालिका का अपने भाई से रिमोट की बात को लेकर झगडा हो गया जो बालिका गुस्से मे घर वालो को बिना बताये घर से निकल गई परिजनो की रिपोर्ट पर  से थाना भानपुरा पर धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे लिया गया । बालिका की तलाश हेतु तत्काल टीमे बनाकर रवाना की गई जो पुलिस द्वारा बालिका को कोटा रेल्वे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया ।    

सराहनीय कार्य-
निरीक्षक कमलेश प्रजापति थाना प्रभारी भानपुरा , उनि कपिल सौराष्ट्रीय चौकी प्रभारी भैसोदामण्डी, सउनि बाबुलाल डामोर, देविसिह डामोर, प्रआर. 588 गंगाचरण श्रीवास,  आर. 118 प्रेम रावत , आर. 216 प्रेम रावत , आर. 128 वकील दायमा ,आर. 775 राकेश अभित , आर 294 धनराज  का सराहनीय योगदान रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE