नीमच। जिले की सिंगोली थाना पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्ज्जे से अवैध मादक पदार्थ व तस्करी में पर्युक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। तस्कर से अवैध मादक पदार्थ लाने व ले जाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश पिता गिरधारीलाल नायक उम्र 20 साल निवासी ग्राम मन्डोई, थाना जावदा, जिला - चितौडगढ (राज.) के कब्जे वाली काले रंग की हीरो स्प्लेण्डर प्रो मो. सा. पर लगे लोहे के जालीनुमा कैरियर जिसमें बने दो अलग अलग सांचों मे रखे मिले 02 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो में कुल 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडाचुरा कट्टो सहित मय वाहन के आरोपी के कब्जे से मुखबिर की सूचना पर जप्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के समस्त आज्ञापक प्रावधानो का पालन करते हुए धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत् दिनांक 12.10.2023 को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। प्रकरण मे आरोपी से जप्त डोडाचुरा के सम्बन्ध मे पुछताछ की जा रही है। आरोपी को न्यायालय पेश कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। कार्रवाई में निरीक्षक बीएल भाबर व सिंगोली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।