मनासा। कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय मनासा पर शनिवार अल सुबह 7 बजे करीब स्टोर रूम का ताला तोड़ कर अज्ञात बदमाशो ने उसमे रखे लाइट संबंधित सामान चुराने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इसकी भनक मंडी कर्मचारियों को लगी तो उन्होंने बदमाशो का पीछा किया लेकिन बदमाश मौका देख जनपद कार्यालय की दीवाल कूदकर फरार हो गए। पीछा करते समय अज्ञात बदमाशो ने मंडी कर्मचारी लोकेंद्र भाटी के ऊपर सरिए से हमला किया लेकिन नाकाम रहे।सूचना पर मनासा थाना पुलिस मौकास्थल पहुंची व हुलिए के आधार पर आसपास तलाश की। पुलिस ने उक्त बदमाश के दो अन्य साथियों को हिरासत में लिया और मामले पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा हैं कि चोरी का प्रयास करने वाले दो बदमाश थे जिनकी पुलिस तलाश का रही है।