BREAKING NEWS
BIG NEWS : फसल बर्बाद, क्लेम गायब, नीमच में हजारों.. <<     दतिया उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार ने किए बाबा.. <<     NEWS : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला.. <<     NEWS : पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से गांव-गांव पहुंचेंगे अफसर, मौके.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने की राइजिंग राजस्थान एमओयू.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव.. <<     NEWS : आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 150 से अधिक.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा.. <<     KHABAR : चार्ज लेते ही एक्शन में कलेक्टर दिव्यांक.. <<     KHABAR : सीतामऊ एनआरसी पहुंचे नवागत कलेक्टर.. <<     KHABAR : महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व में गूंजी.. <<     NEWS : पंच गौरव कार्यक्रम को मिलेगी नई गति,.. <<     BIG NEWS : खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, संघर्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2023, 2:06 pm
BIG NEWS : 3 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडाचुरा परिवहन करते ट्रेक्टर चालक गिरफ्तार,  तीन किलोमीटर तक दौड़ कर पीछाकर पकड़ाया आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 309 किलो 510 ग्राम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भागते हुए आरोपी को खेतो में तीन किलोमीटर तक दौड़ कर पीछा कर पकड़ा।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि एएसपी रावतभाटा सुभाष चन्द्र मिश्रा व डीएसपी बेगूं बद्रीलाल राव के निर्देशन में अवैध अफीम डोडाचुरा परिवहन की रोकथाम हेतू व प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध मे शुक्रवार की रात्री को थानाधिकारी बेगूं चन्द्रषेखर मय जाप्ता हमेर लाल उ नि, हैड कानि महेन्द्र सिंह, कानि श्रीभान, सुरेन्द्र, विष्णु प्रसाद, रतन लाल के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान तारा पीपली की तरफ से ट्रेक्टर मय ट्रोली के आता दिखाई दिया जिसको रोकने का इशारा  किया तो चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर खेतों में भागने लगा, जिसका पुलिस ने करीब तीन किलोमीटर तक पिछा किया तब जाकर आरोपी को पकड़ा। ट्रैक्टर चालक बस्सी, फतेहपुर निवासी रतन लाल पुत्र भंवर लाल भील द्वारा पुलिस जाप्ता को देख कर भागने से शंका निवारण के लिये नियमानुसार ट्रेक्टर मय ट्रोली की नियमानुसार तलाशी ली गई तो ट्रोली के अन्दर 21 प्लास्टीक के कट्टो मे कुल 309 किलो 510 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा भरा होने से जब्त किया तथा ट्रेक्टर मय ट्रोली को जब्त की गई। जब्त शुदा अवैध अफीम डोडाचुरा की खरीद एवं आपूर्ति के संबंध में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE