झालावाड़। जिले क़े भवानीमंडी पुलिस द्वारा अफीम डोडा चुरा की बहुत बड़ी कार्रवाही करने का मामला सामने आया है।
एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ क़े चलते क़ई इलाकों मे धरपकड़ चल रही है उसी क़े दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान मे रखते हुए जुल्मी तिराहा नाकाबदी क़े दौरान गाँव पिपलिया में चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान राजूराम पुत्र दुर्गाराम जाती रायका उम्र 30 साल निवासी खुनखुना जिला नागोर और दूसरा बीरदाराम पुत्र डूंगाराम जाती जाट उम्र 40 साल निवासी खुनखुना जिला नागोर को 1 क्विंटल 30 किला डोडाचुरा अवैध मादक पदार्थ सोयाबीन क़े चारे क़े निचे छुपाकर ले जाते हुए को गिरफ्तार किया है। साथ में एक पीकअप को भी जब्त किया गया है। मामले मे मुलजीमान क़े खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मे मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।