BREAKING NEWS
BIG NEWS : मालवा की मंदसौर पुलिस और रात का अंधेरा, जब.. <<     BIG NEWS : फसल बर्बाद, क्लेम गायब, नीमच में हजारों.. <<     दतिया उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार ने किए बाबा.. <<     NEWS : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला.. <<     NEWS : पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से गांव-गांव पहुंचेंगे अफसर, मौके.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने की राइजिंग राजस्थान एमओयू.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव.. <<     NEWS : आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 150 से अधिक.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा.. <<     KHABAR : चार्ज लेते ही एक्शन में कलेक्टर दिव्यांक.. <<     KHABAR : सीतामऊ एनआरसी पहुंचे नवागत कलेक्टर.. <<     KHABAR : महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व में गूंजी.. <<     NEWS : पंच गौरव कार्यक्रम को मिलेगी नई गति,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2023, 10:57 am
BIG NEWS : 2 करोड़ रूपये की अवैध शराब सहित 4 ट्रक कन्टेनरो के काफिले को पुलिस ने किया किया जब्त, मुंबई से दिल्ली की और जा रहें थे वाहन, नाकाबंदी के दौरान की कार्यवाई, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर   

Share On:-

झालावाड़। जिले में विधानसभा चुनाव को देखते हुए तीनधार पर बनाई गई चैक पोस्ट पर सोमवार सुबह पुलिस ने जांच के दौरान शराब से भरे चार कंटेनर जब्त किए हैं।
पुलिस का दावा है कि करीब 2 करोड़ रुपए की यह शराब कंटेनर चालक मुंबई से दिल्ली ले जा रहे थे। पुलिस ने पूछताछ की तो कंटेनर चालक व खलासी पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और न ही रूट चार्ट दिखा पाए। ऐसे में पुलिस ने चारों कंटेनर जब्त कर सदर थाने में खड़े करवा दिए हैं। साथ ही इसकी सूचना आबकारी विभाग और सेल टैक्स विभाग को दी है। अब इन विभागों के अधिकारी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह शराब वैध है या अवैध है। साथ ही कहीं टैक्स बचाने के लिए तो इन्होंने रूट नहीं बदला है। 
एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती मध्यप्रदेश के इलाकों में चैक पोस्ट व नाके लगा गए हैं, जिन पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। यहां मध्यप्रदेश से होकर झालावाड़ जिले में आने वाले वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।
इसी कड़ी में सोमवार सुबह जिले के तीनधार इलाके की चैक पोस्ट पर मुंबई से दिल्ली की ओर जा रहे कंटेनर की जब जांच की तो उनमें भारी मात्रा में शराब मिली। चालक ने संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में पुलिस ने चारों कंटेनर जब्त कर लिए और उनके कागजात की जांच की जा रही है। चुनाव के मध्यनजर आबकारी विभाग द्वारा भी अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए नाकाबंदी की जा रही है। शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर शाम 4 से 6 बजे तक नाकाबंदी की जा रही है। 
जिला आबकारी अधिकारी डॉ परमानन्द पाटीदार ने बताया कि आबकारी निरीक्षक चेतनलाल रेगर, प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल हुकम सिंह मीणा द्वारा कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर कलमण्डीकलां के लिंक रोड के पास नाकाबंदी कर रहे थे। इस दौरान गुजरात पासिंग कंटेनर से अवैध शराब की सूचना मिली थी। इस बीच एक कंटेनर जीजे 06 बीटी-7063 वहां पहुंचा तो उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर तेज गति से नाकाबंदी तोड़ते हुए झालरापाटन की ओर हाईवे की तरफ निकल गया। इस पर आबकारी पुलिस ने एसपी को सूचना दी। एसपी के निर्देश पर असनावर पुलिस ने थाने के सामने हाईवे पर हो रही नाकाबंदी में कंटेनर को पकड़ लिया। थानाधिकारी ने जब कंटेनर को खुलवाकर जांच की तो उसमें दवाइयां मिली। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी तोड़ने पर कंटेनर चालक अर्ध्वनगर सीकरी डी निवासी शाहिद पुत्र मेहताब व हथगांव, फतेहपुर, उत्तरप्रदेश निवासी खलासी कुलदीप पुत्र रामविशाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE