BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2023, 11:43 am
BIG NEWS : मण्डफिया पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 73.700 किलोग्राम अवैध अफीम, 6.400 किलोग्राम अफीम मिश्रित पाउडर, 5 लाख रुपये नगद, 3 किलो चाँदी व 53 ग्राम सोने के जैवरात जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, माल की कीमत 4 करोड़ से अधिक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशन में पुलिस ने जिले के मंडफिया थाना क्षेत्र के कोशीथल में एक स्थान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में अवैध अफीम, अफीम मिश्रित पाउडर, लाखों रुपए नगद व सोने चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी के लिए सप्लाई की जाने वाली अफीम व जब्त माल की कीमत करीब 4 करोड रुपए है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले की मण्डफिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ, नगदी व जेवरात के खिलाफ बड़ी व प्रभावी कार्यवाही करते हुए मण्डफिया थाने के कोशीथल गांव में भारी मात्रा में जमा की हुई अवैध अफीम, नगद राशि व जेवरात को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ कालाबाजारी में सप्लाई करने के लिए स्टॉक किया गया था। 
एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में अफीम व अन्य मादक पदार्थों को उच्च दामों में बेचने के लिए किए जा रहे स्टॉक के खिलाफ कार्यवाही के मद्देनजर सोमवार को एएसपी बुगलाल मीना के सुपरविजन में डीएसपी भदेसर राजेश व थानाधिकारी मण्डफिया यशवतं सोलंकी उ.नि. पुलिस जाप्ता एएसआई कुन्दन सिंह, हैड कानि बृजलाल, कानि दिनेश, राधेश्याम, सुरेश, प्रकाश, प्रमोद, अनुज, मकानि अन्जुबाला, कानि मनफूल द्वारा मण्डफिया थाने के गांव आबादी कोशिथल में 38 वर्षीय भैरूलाल पुत्र शंकरलाल जाट के मकान, नोहरे व बाड़े पर दबीश दी गई।
दबिश व तलाशी के दौरान पुलिस को भैरूलाल जाट द्वारा बेचने के लिए स्टॉक की गयी 09 स्टील के डिब्बो में भरी 73.700 किलोग्राम शुद्ध अफीम, 6.400 किलोग्राम अफीम मिश्रित पाउडर व अफीम से भरे हुए स्टील के डिब्बो के साथ एक स्टील के डिब्बे में रखे हुए 05 लाख 08 हजार रूपये नगद, 03 किलो 097 ग्राम चॉदी व चॉदी के जैवरात तथा 53.220 ग्राम सोने के जैवरात जप्त किया गया। आरोपी भैरूलाल जाट उक्त अफीम को बेचने की फिराक में था, जिसको मौके से गिरफ्तार किया गया। 
पुलिस की दबिश में मिले सम्पूर्ण माल को जब्त कर आरोपी भैरूलाल को गिरफ्तार किया गया है। थाना मण्डफिया पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपी से प्रकरण में जप्तशुदा अवैध अफीम के सम्बन्ध में पुछताछ जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE