BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2023, 5:18 pm
BIG NEWS : एमपी का मंदसौर और शहर के ये इलाके, जब इस हालत में मिली महिला तो उड़ गए खाकी के होश, झाड़ियों में मिला 35 साल का गोपाल, जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े खबर      

Share On:-

मंदसौर। शहर में आज अलग अलग जगह दो लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को एक महिला और एक पुरुष के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के अनुसार यशोधर्मन नगर थाना क्षेत्र के इंड्रस्ट्रीयल एरिया एलआईसी के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव दिखाई देने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संजय हिल्स क्षेत्र में रहने वाले 35 साल के गोपाल पिता सुरेश खारोल के रूप में हुई है। मृतक ड्राइवरी करता था। मृतक 15 अक्टूबर रविवार को घर से निकला था। सोमवार को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। आज उसकी लाश इंडस्ट्रियल इलाके में झाड़ियों में पड़ी मिली। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
वहीं, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिला है। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार महिला के दाहिने हाथ में अनीता नाम लिखा हुआ है। मामले में पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE