मंदसौर। भानपुरा थाना क्षेत्र के भैसोदा मंडी चौकी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 10 ग्राम अवैध पदार्थ स्मैक पाउडर भी बरामद किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मालीपुरा फाटक से रेलवे स्टेशन के कच्चे रास्ते से भवानी मंडी रेलवे स्टेशन जाने वाला है। उसके पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक पाउडर है। तत्काल नाकाबंदी की जाए तो सफलता मिल सकती है। सूचना पर पुलिस ने टीम बनाकर घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध युवक ने भागने की कोशिश भी की। लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर धर दबोचा। आरोपी ने अपना नाम वसीम पिता रफीक पठान निवासी मालीपुर बताया है। हालांकि अवैध मादक पदार्थ को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।