BREAKING NEWS
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम मालाखेड़ा और भरी.. <<     BIG NEWS : एमपी में मुफ्त रजिस्ट्री अभियान शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2023, 10:55 am
BIG NEWS : मनासा-पिपलियामंडी रोड और झार्डा अंतर्जिला चेकिंग पाईंट, जैसे ही दिखी स्विफ्ट कार तो रुकवाया टीम ने, फिर जब ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए खाकी के होश, 09 बैग में भरी थी 95.67 किलो चाँदी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर     

Share On:-

मल्हारगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव को द़ष्टिगत रखते पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसी क्रम में आदर्श आचार आचरण संहिता के उल्‍लंघन करने वाले एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु ऐसे असमाजिक तत्त्‍वों पर कडी निगरानी रखने हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में गौतम सोलंकी अति पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं नरेन्द्र सोलंकी एसडीओपी मंल्‍हारगढ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायणगढ जितेन्‍द्र सिंह सिसोदिया के नेत़त्‍व उनि संजय प्रताप सिंह व एसएसटी मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार मालवीय द्वारा दो संदेहियों के आधिपत्‍य वाली स्वीफट कार क्रमांक जीजे 06 पीए 0445 से 9 बैग में चांदी के अलग अलग आभूषण कुल वजन करीब 95.67 किलो कुल कीमती लगभग 6696900 रू की बरामद करने में मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17 अक्टूबर 23 को थाना नारायणगढ क्षेत्रांतर्गत चंद्रमुखी बालाजी मंदिर के सामने मनासा पिपलियामंडी रोड झार्डा अंतर्जिला चेकिंग पाईंट पर एसएसटी टीम उनि संजय प्रताप सिंह व मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार मालवीय द्वारा मनासा तरफ से स्विफ्ट कार क्रमांक जीजे 06 पीए 0445 आती हुई को रोका जिसमे दो व्यक्ति बैठे थे जो कि चालक द्वारा अपना नाम लालाराम पिता मिश्रीमल रावल जाति बलाई निवासी दुसरा प्लोर 214 धनलक्ष्मी अपार्टमेंट, सरनमचार रास्ता के पास, वडोदरा गुजरात का बताया तथा पास वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम प्रकाश पिता शांतिलाल साल्वी निवासी ग्राम जिलोला थाना आमेट जिला राजसमंद राजस्थान का बताया। जिनकी गाडी की डिक्की खुलवाकर चेक करते डिक्की के अंदर काले 9 बैग मे चांदी के जेवरात भरे होना पाये गये। उक्त व्यक्तियों से जेवर के संबंध मे बिल की पुछते कोई संतोषप्रद जवाब नही दिया। बाद मोके पर आवागमन चालु होने व सुरक्षा की दृष्टी से थाने आकर कुल 9 बैग मे कुल 95.67 किलो ग्राम चांदी (मय बारदान) कीमत करीबन 6696900 रुपये को विधिवत जप्त किया गया। 
उक्त कार्यवाई में थाना प्रभारी नारायणगढ जितेन्‍द्र सिह सिसोदिया, उनि संजय प्रताप सिंह, मुकेश कुमार मालवीय (स्‍थायी निगरानी दल प्रभारी झार्डा), आकाशदीप चौहान (पटवारी), आर 147 श्रवणसिंह का सरा‍हनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE